Pi Network इस समय लगभग ₹50 में ट्रेड हो रहा है। Pi Coin की लिस्टिंग 20 फरवरी 2025 को ₹159 की कीमत पर हुई थी, और यह ₹260 तक गया था। लेकिन इसके बाद से लगातार इसकी कीमत गिर रही है। अब सवाल यह है: Pi Network 2025 में कहां तक पहुंच सकता है? क्या यह भविष्य का बिटकॉइन बन सकता है या यह एक स्कैम है? क्या आपको अपने Pi टोकन बेच देने चाहिए या इंतज़ार करना चाहिए? इस पोस्ट में हम इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानेंगे।
Pi Network 2025 में कहां तक पहुंच सकता है?
इसका जवाब समझने से पहले आपको Pi Network की बेसिक जानकारी होनी चाहिए। जैसा कि आप जानते हैं, Pi Network एक माइनिंग प्रोजेक्ट है जिसमें यूज़र्स मोबाइल से माइनिंग कर सकते हैं और रेफरल के ज़रिए भी Pi टोकन कमा सकते हैं।
Pi Coin की Supply, Market Cap और Price का विश्लेषण
- Total Supply: 10,836,060,983 Pi टोकन
- Circulating Supply: 7,043,439,639 टोकन
- Market Cap: ₹35,327 करोड़ (₹353,279,621,401)
लेकिन, अभी अधिकतर यूज़र्स के टोकन लॉक हैं। जैसे-जैसे ये टोकन अनलॉक होंगे, वे ट्रेड में आएंगे, जिससे कीमत पर असर पड़ सकता है।
क्या Pi Coin अपने All time high प्राइस ₹260 या उससे ऊपर जा सकता है?

अगर Pi Coin फिर से अपने All-Time High ₹260 तक पहुंचता है तो उसका मार्केट कैप होगा ₹1.83 लाख करोड़ होना पड़ेगा जो कि काफी मुश्किल है जब तक adoption और use-case में जबरदस्त ग्रोथ न हो
अगर आप सोचते हैं कि Pi Coin कभी Bitcoin जैसी कीमत — यानी ₹50 लाख प्रति कॉइन — को टच करेगा, तो इसके लिए मार्केट कैप होना पड़ेगा ₹35.21 लाख अरब जो कि पूरी ग्लोबल इकॉनमी से भी ज़्यादा है मतलब यह असंभव है
Pi Coin को होल्ड करें या बेच दें?
अगर आप Pi Coin को होल्ड कर रहे हैं, तो यह जानना ज़रूरी है अभी ज़्यादातर Pi टोकन लॉक हैं, जैसे-जैसे ये अनलॉक होंगे, लोग सेल करेंगे जिससे प्राइस गिर सकता है प्राइस तब ही स्थिर रह सकता है जब burn mechanism या कोई मजबूत use-case आए — लेकिन फिलहाल ऐसा कोई update नहीं है अगर आपने बहुत ज़्यादा Pi Coin माइन किए हैं, तो आप अपने टोकन का 60% हिस्सा बेचकर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। बाकी का हिस्सा आप होल्ड करके रख सकते हैं भविष्य की उम्मीद में।